Saturday, October 31, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 42वीं पुण्यतिथि है. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर आयोजित समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे थे. शक्ति स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

.कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं के नमन करने की वीडियो शेयर की है. उन्होंने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. हम उनके साहस, सशक्त नेतृत्व और भारत की एकता, अखंडता तथा प्रगति के प्रति उनके आजीवन समर्पण को याद करते है।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पोती प्रियंका गांधी ने उन्हें याद किया. प्रियंका गांधी ने अपनी दादी के साथ बचपन की फोटो शेयर की है. उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”वो कितनी सुंदर स्त्री थी! आकाश जैसी मुक्त, समुद्र जैसी गहरी, धरती जैसी सहनशील और अग्नि से भी अधिक तेजस्वी.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments