पंजाब में मॉनसून एक बार फिर ज़ोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है।
लोगों को सलाह दी गई है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें और गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतें।विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली गरजने के दौरान खुली जगहों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। लोगों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का पालन करें।


