आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. ग्लोबल लेवल पर क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और मिडिल-ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों ने कल के हाई लेवल पर जमकर मुनाफावसूली की है इसलिए आज भाव गिर गए है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल सोना दो हफ्ते के ऊंचे स्तर 4100 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था, जो आज करीब 1-2% की गिरावट के साथ 4052.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कल के हाई लेवल 1,47,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 1100 रुपये फिसलकर 1,46,170 के स्तर पर आ गई हैं. 22 कैरेट की भी कीमत कल के 1,35,000 से 1010 रुपये गिरकर 1,33,990 रुपये पर आ गई है. 18 कैरेट वाला सोना भी 830 रुपया सस्ता होकर आज 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और लाल सागर में जहाजों पर हूतियों के हमलों के कारण कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. तेल महंगा होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है. ऐसे में निवेशक सोने जैसी संपत्तियों को बेचकर अपना मुनाफा निकाल रहे हैं और नकद पास में रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें कम हो रही है।


