लेबनान पर इजरायल के बढ़ते हमलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कॉल कर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने नेतन्याहू को ‘पागल’ तक कह दिया. यह सब तब हुआ जब ईरान ने लेबनान पर इजरायल की बढ़ती कार्रवाई को लेकर अमेरिका के साथ शांति समझौते पर बातचीत को छोड़ने की धमकी दी थी।
एक्सियोस ने ट्रंप-नेतन्याहू के बीच हुई इस कॉल की जानकारी रखने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों और एक तीसरे सूत्र के हवाले से बताया कि ट्रंप ने कॉल पर नेतन्याहू को पागल’ कहते हुए एहसान फरामोशी का आरोप लगाया. कॉल के बारे में जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने बताया कि ट्रंप ‘बहुत गुस्से में’ थे और एक समय नेतन्याहू पर चिल्लाते हुए बोले, ‘तुम ये क्या कर रहे हो ?’
ट्रंप ने कहा, ‘अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इस वजह से हर कोई इजरायल से नफरत करता है.’ उन्होंने आगे बेरूत पर हमले की इजरायल की योजना पर भी रोक लगा दी।इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा,’इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मेरी बातचीत हुई
और कोई भी ट्रूप्स बेरूत नहीं जाएंगे और जो भी ट्रूप्स रास्ते में हैं, उन्हें पहले ही वापस भेज दिया गया है. इसी तरह उच्च पद वाले प्रतिनिधियों के जरिए मेरी हिज्बुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई और वे इस बात पर सहमत हुए कि सारी गोलीबारी बंद हो जाएगी कि इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा और वे इजरायल पर हमला नहीं करेंगे.’


