इंडिया के साथ हुई फ्री ट्रेड डील के बाद यूरोपीय यूनियन (EU) के विदेश मामलों की प्रतिनिधि काजा कल्लास ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तारीफ़ की।कल्लास ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार से इस्लामाबाद में मुलाकात की. इसके अलावा वह रावलपिंडी के आर्मी हेडक्वार्टर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से भी मिलीं. उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं के साथ हुई बातचीत और ईयू-पाकिस्तान साझेदारी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख ने पाकिस्तान को बड़ी ‘क्षेत्रीय शक्ति’ बताए हुए ईयू का एक महत्वपूर्ण पार्टनर बताया. उन्होंने कहा कि ‘यूरोपीय संघ (EU) और पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध बहुत मजबूत हैं और ये एक-दूसरे के लिए बेहद अहम हैं.’ आगे कहा, ‘ईयू पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यातक बाजार है, इसलिए ईयू पाकिस्तान को GSP+ का दर्जा देता है.’ GSP+ के तहत पाकिस्तान अपना सामान बिना किसी टैक्स के यूरोपीय देशों में बेच सकता है।
काजा कल्लास ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर पाकिस्तान के मध्यस्थता के रोल की भी तारीफ में की।. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अमेरिका-ईरान वार्ता को आसान बनाने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की.’


