देश के कई राज्यों में एक बार फिर से गर्मी बढ़ रही है। दिल्ली का तापमान आज 39.2 दर्ज किया गया है।इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश हो सकती है।
IMD का अनुमान है कि इस सप्ताह के कई दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। अगले 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है। हालांकि, अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।


