Thursday, May 14, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेंद्र सरकार ने तुरंत चीनी के एक्सपोर्ट पर बैन लगाया

केंद्र सरकार ने तुरंत चीनी के एक्सपोर्ट पर बैन लगाया

केंद्र सरकार ने देश में चीनी की सप्लाई बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है।नोटिफिकेशन जारी करके सरकार ने तुरंत चीनी के एक्सपोर्ट पर बैन लगाया है।यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी।नोटिफिकेशन में रॉ शुगर, व्हाइट शुगर और रिफाइंड शुगर तीनों को शामिल किया गया है।सरकार का यह कदम ऐसे वक्त में आया है, जब घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। एक्सपोर्ट पर रोक लगाने से देश के अंदर सप्लाई बेहतर रहेगी और कीमतें नियंत्रण में रहेंगी।

यह रोक EU और USA को CXL और TRQ कोटे के तहत, एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) के तहत, और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार-से-सरकार शिपमेंट के जरिए किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगी. जो खेप पहले से ही निर्यात की प्रक्रिया में हैं, उन्हें भी इस रोक से छूट दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments