Saturday, May 2, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलयूएस- ईरान युद्ध की वजह से तेल की कीमतों में इजाफा एविएशन...

यूएस- ईरान युद्ध की वजह से तेल की कीमतों में इजाफा एविएशन इंडस्ट्री पर असर

यूएस- ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। एविएशन इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है, ATF की कीमतें बढ़ने का असर भी तेजी से दिखाई दे रहा है। कई एयरलाइंस अपनी कुछ उड़ाने रद्द कर रही हैं, तो वहीं कई पूरी तरह से बंद की जा रही है। इसी कड़ी में अमेरिकन स्पिरिट एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला कर लिया है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की लो-कॉस्ट स्पिरिट एयरलाइंस ने बढ़ती ईंधन की कीमतों के दबाव के चलते अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में हो रही इतनी तेजी से बढ़ोतरी की वजह से ऑपरेशन की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे मौजूदा किराए पर उड़ानें चलाना आर्थिक रूप से मुश्किल हो गया है।

इस फैसले के बारे में बात करते हुए स्पिरिट एयरलाइंस के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर डेव डेविस ने कहा कि, ‘स्पिरिट एयरलाइंस ने 30 से भी ज्यादा सालों से यात्रा को सुलभ बनाने और लोगों को एक साथ लाने में भूमिका निभाई है, साथ ही पूरे उद्योग में किफायती दरों को सुनिश्चित करने में भी योगदान दिया है।

उन्होंने आगे ये भी बताया कि मार्च 2026 में उन्होंने अपने बॉन्डहोल्डर्स के साथ बैठक में रिस्ट्रक्चरिंग का प्लान तैयार किया था, लेकिन अचानक से बढ़ी ईंधन की कीमतों के कारण ये फैसला किया गया है।वहीं पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए एयरलाइन ने बताया है कि, जिन यात्रियों ने सीधे क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट खरीदे है, उनके पैसे अपने आप वापस कर दिए जाएंगे।

जिन्होंने ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक किया था, उन्हें रिफंड के लिए अपने एजेंट से संपर्क करना होगा। वहीं, वाउचर, क्रेडिट या लॉयल्टी पॉइंट्स से की गई बुकिंग के पैसे या मुआवजे का फैसला बाद में दिवालियापन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments