Saturday, May 2, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजबलपुर क्रूज बोट हादसे में हर किसी की आंखे नम

जबलपुर क्रूज बोट हादसे में हर किसी की आंखे नम

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई इस भयानक दुर्घटना को शायद ही कोई भूल पाए। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली एक मां और उसके मासूम बेटे की तस्वीर सामने आने के बाद, कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब माँ और बच्चे ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी, तो वे फिर भी पानी में कैसे डूब गए? अब विशेषज्ञों ने इसके पीछे एक बड़ा और तकनीकी कारण बताया है।

सूत्रों के अनुसार, जब बरगी बांध में क्रूज बोट क्रूज बोट पलटने लगी, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि बोट पर सवार लोगों ने पहले से लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी, बल्कि दुर्घटना के समय जैकेट बांटी जाने लगी थी। इसी बीच, एक माँ ने अपने मासूम बच्चे को बचाने की कोशिश में, उसे अपनी ही लाइफ जैकेट के अंदर कसकर बांध लिया। विशेषज्ञों के अनुसार, लाइफ जैकेट एक खास तरह का ‘फ्लोटिंग फोम’ होता है,

जिसे सिर्फ एक व्यक्ति के शरीर को पानी पर तैराए रखने और उसके सिर को पानी से बाहर रखने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। जब माँ ने बच्चे को अपनी ही जैकेट के अंदर डाल लिया, तो जैकेट का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। एक ही जैकेट पर दो लोगों का वज़न होने के कारण, वह ठीक से काम नहीं कर पाई और वे दोनों पानी में डूब गए। रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना वाले दिन हवा बहुत तेज़ थी, लेकिन क्रूज ड्राइवर ने इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद जबलपुर पहुंचे और मृतकों के परिवारों के साथ अपना दुख साझा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments