Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलदाऊद इब्राहिम का सहयोगी सलीम डोला भारत लाया गया !

दाऊद इब्राहिम का सहयोगी सलीम डोला भारत लाया गया !

दाऊद इब्राहिम के सहयोगी और ड्रग तस्कर सलीम डोला को भारत लाया गया है। उसे हाल ही में इस्तांबुल में पकड़ा गया था और अब उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। उसे आज (28 अप्रैल) दिन में दिल्ली के एक टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतारा गया। यह डिपोर्टेशन इंटेलिजेंस एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आपसी सहयोग से चलाए गए एक ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद किया गया।

डोला एक ड्रग माफिया है, उसे हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल शहर से पकड़ा गया था। अब उसे एक विशेष विमान के जरिए वापस भारत लाया गया है। फिलहाल इंटेलिजेंस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे है। उम्मीद है कि आगे की जांच के लिए उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा।पुलिस उससे यह पता लगाएगी कि उसके तार और कहां-कहां जुड़े है।

वह मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से जांच किए जा रहे एक बड़े ड्रग्स मामले में मुख्य आरोपी है।डोला को तुर्की के इस्तांबुल में हिरासत में लिए जाने के कुछ दिनों बाद ही उसे देश से निकाला गया है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया ऑर्गेनाइजेशन (MIT) और स्थानीय पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में ड्रग तस्कर को हिरासत में लिया गया था।

सलीम डोला का सीधा कनेक्शन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से है।वह दाऊद के लिए भारत में नशे का कारोबार फैलाने का सबसे बड़ा जरिया चैनल था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सालाना हजारों करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स का काला कारोबार चला रहा था। भारत में कई जगह डोला की अवैध ड्रग फैक्ट्रियां और लैब पकड़ी जा चुकी है।

वह पहले मुंबई और फिर दुबई में बैठकर पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।NCB ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था।अक्टूबर 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलीम डोला के प्रमुख सहयोगी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया था।वहीं, नवंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला समेत उसके परिवार के चार सदस्यों को दुबई से भारत लाकर गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments