Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने का क्या है दाम ?

सोने का क्या है दाम ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद चढ़ने लगा लेकिन थोड़ी देर के बाद फिर गिरावट होने लगी। अब 0.03% गिरकर यानी 40 रुपये गिरावट के साथ 1,51,681 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था।

उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,51,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली मे 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,704 डॉलर प्रति औंस पर है।सोमवार रात को सोने-चांदी के दाम ग‍िरावट के साथ बंद हुए थे।ibja की वेबसाइट पर जारी रेट के अनुसार सोमवार शाम को 24 कैरेट वाला सोना ग‍िरकर 151186 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी भी ग‍िरकर 243720 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई।

23 कैरेट वाले गोल्‍ड का दाम 150581 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट 138486 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर रहा। इसके अलावा सोमवार को बंद हुए कारोबारी सत्र के दौरान MCX पर गोल्ड और स‍िल्‍वर दोनों के दाम टूट गए।अगर अमेर‍िका और ईरान के बीच सहमत‍ि बनती है तो इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी एक बार फ‍िर से ऊपर चढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments