पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता के फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज ऑफ स्ट्रेट की नाकेबंदी करने का ऐलान किया।इस पर तेहरान की ओर से पलटवार किया गया है। ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने ट्रम्प की होर्मुज स्ट्रेट में आने-जाने वाले जहाजों को रोकने की चेतावनी का मजाक उड़ाया और अमेरिका में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों की याद दिलाई।
उन्होंने व्हाइट हाउस के पास पेट्रोल की मौजूदा कीमतों की एक तस्वीर साझा करते हुए अमेरिकियों को चेतावनी दी कि वे जल्द ही इन कीमतों को ‘याद करेंगे’।गालिबाफ ने व्हाइट हाउस के पास पेट्रोल की मौजूदा कीमतों की एक तस्वीर साझा करते हुए अमेरिकियों को चेतावनी दी कि उन्हें जल्द ही इनकी कमी खलेगी। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी सेना ने सोमवार शाम (ईरानी समय) से ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने वाले सभी समुद्री यातायात की नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की है।
गालिबाफ ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मौजूदा पेट्रोल की कीमतों का आनंद लें,इस तथाकथित ‘नाकाबंदी’ के चलते जल्द ही आपको 4-5 डॉलर वाले पेट्रोल की याद आने लगेगी।हालांकि ईरानी नेता ने जो फॉर्मूला शेयर किया है, उसका मतलब लोग अपने-अपने हिसाब से निकाल रहे है। एक्स यूजर्स के मुताबिक, ‘समीकरण से पता चलता है कि अगर होर्मुज नाकाबंदी की गंभीरता बढ़ती है।
(ΔO_{BSOH}>0) तो यह तेल की कीमतों में एक साधारण 1-से-1 वृद्धि के बजाय एक चक्रवृद्धि, गैर-रैखिक उछाल (f(f(O))>f(O)) उत्पन्न करेगा।’अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ईरान को धमकी देते हुए कहा, अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले जहाजों की नाकाबंदी तुरंत शुरू कर देगी।
अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने घोषणा की है कि वह सोमवार को पूर्वी मानक समय (ET) के अनुसार, सुबह 10 बजे से या ईरान में शाम 5:30 बजे से, सभी ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर देगी।
सेंटकॉम ने कहा कि यह नाकाबंदी ‘ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी, जिसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल है।.’ उसने कहा कि वह गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देना जारी रखेगा।


