Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअमेरिका-ईरान में वार्ता असफल होने से सोने पर पड़ा असर ?

अमेरिका-ईरान में वार्ता असफल होने से सोने पर पड़ा असर ?

अमेरिका-ईरान में वार्ता असफल होने से अमेरिका-ईरान में वार्ता असफल होने से युद्ध का साया बरकार है। सोने की की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है।आज बाजार ओपन होते कीमतें लुढ़कने लगीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.66% गिरकर यानी 1002 रुपये गिरावट के साथ 151650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

उधर COMEX सोने की कीमतें आज 2.2% तक गिर गईं, जिससे यह $4,650 प्रति औंस से नीचे फिसल गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव घटकर 152610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,50,327 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments