Tuesday, September 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की 50वीं वार्षिक कोनवोकेशन,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य...

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की 50वीं वार्षिक कोनवोकेशन,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की 50वीं वार्षिक कोनवोकेशन 15 जनवरी (गुरुवार) को गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूनिवर्सिटी के कुलपति गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित कई अन्य विशेष हस्तियां भी उपस्थित होंगी।

गोल्डन जुबली वार्षिक दीक्षांत समारोह को सफल एवं सुचारू ढंग से आयोजित करने के लिए कुलपति प्रोफेसर डा. करमजीत सिंह द्वारा गठित समितियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए रजिस्ट्रार डा. के. एस. चाहल द्वारा दीक्षांत समारोह संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments