दिल्ली-एनसीआर पर चक्रवात तूफान ‘अर्नब’ का असर देखने को मिल रहा है. अर्नब के उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क में आने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है. यहां आज गुरुवार (29 अक्टूबर) तड़के सुबह गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज सुबह और पूर्वाहन के समय हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे शहर के तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड के बढ़ने के आसार हैं. शुक्रवार (30 अक्टूबर) को भी मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकता है।मौसम में इस बदलाव के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार की संभावना है।
बुधवार (28 अक्टूबर) को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 229 दर्ज किया गया, जोकि ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, बुधवार को दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर के अयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
विभाग के अनुसार, में आज गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह या पूर्वाह्न के समय कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से सतही हवा चलने की संभावना है. झोंकों के साथ हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती हैं. वहीं, शहर के कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।


