देश की बड़ी लो-कॉस्ट एयरलाइंस ने दीवाली से पहले अपने पायलटों के लिए एक बड़ा राहत भरा ऐलान किया है. कंपनी ने पायलटों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है. ये एयरलाइन कोई और नहीं बल्कि अकासा एयरलाइन हैं, जो पायलटों की सैलरी में 20% तक बढ़ोतरी करने वाली है.
इसके अलावा, हर महीने उड़ान भरने के मिनिमम गारंटीड घंटों और सालाना छुट्टियों की संख्या में भी इजाफा किया जाने वाला है।इन बदलावों का फायदा कंपनी में काम करने वाले 800 से ज्यादा पायलटों को मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक, सैलरी और छुट्टियों से जुड़े नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे
. कंपनी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है, जब वो अपने विमानों और उड़ानों की संख्या बढ़ा रही है।दरअसल अकासा एयर पायलटों की सैलरी के दो हिस्सों में बदलाव करेगी. इसमें उनकी तय मासिक सैलरी और उड़ान के घंटों के हिसाब से मिलने वाला भुगतान भी शामिल है.
इन दोनों में बदलाव के बाद पायलटों की कुल सैलरी में अधिकतम 20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, हर पायलट की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, ये उसके सैलरी स्ट्रक्चर पर निर्भर करेगा।केवल सैलरी ही नहीं बल्कि कंपनी ने पायलटों की सालाना छुट्टियां भी बढ़ाने का फैसला किया है
. नए नियमों के तहत पायलटों को साल में कम से कम 42 दिन की छुट्टी मिलेगी. पायलट अपनी पसंद से वर्क शेड्यूल का ऑप्शन चुन सकते हैं. उनके चुने गए ऑप्शंस के आधार पर छुट्टियों की संख्या 42 दिनों से ज्यादा भी हो सकती है।


