Tuesday, September 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में ठंड का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पंजाब में ठंड का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पंजाब में शीतलहर और धुंध से लोग ठिठुर रहे है। आज यानी 8 जनवरी को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रात के बाद अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री कम है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। इस दौरान अमृतसर में कोल्ड-डे दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पटियाला, बठिंडा और हलवारा में दृश्यता बहुत कम रही, जिस कारण वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।हालांकि बुधवार दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन तेज हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति बनी रही।

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने से बहुत घने कोहरे की कुछ जगहों पर संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सघन कोहरे की संभावना बनी हुई है। लोहड़ी, यानी 13 जनवरी तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments