फिरोजपुर जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेट बंद करवा दिए गए हैं। सिर्फ फिरोजपुर ही नहीं, मोगा अदालत को भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है, दोनों कोर्ट कॉम्प्लेक्सों को खाली करवा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेल भेजकर यह धमकी दी गई है कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स को आरडीएक्स से उड़ा दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार कोर्ट कॉम्प्लेक्स फिरोजपुर के अंदर पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड और बॉम्ब निरोधक दस्ते द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


