Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने नए बिल्डिंग बायलॉज लागू होने से...

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने नए बिल्डिंग बायलॉज लागू होने से पहले लगाई रोक

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने नए बिल्डिंग बायलॉज लागू होने से पहले ही उन पर रोक लगा दी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में लोगों को कमर्शियल या रिहायशी बिल्डिंग बनाने के नियमों में राहत देने के नाम पर नए बिल्डिंग बायलॉज जारी किए गए हैं।

इस संबंध में नोटीफिकेशन शहरी विकास विभाग द्वारा 15 दिसंबर को जारी किया गया है। यह फैसला नगर निगम के क्षेत्र में भी लागू होगा लेकिन उसके अनुसार प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कोर्ट ने नए बिल्डिंग बायलॉज पर रोक लगा दी है और अब इस मामले की सुनवाई 13 मार्च को रखी गई है।इस तरह दी गई थी राहत- पहले रिहायशी मकान का ढाई मंजिल तक ही निर्माण किया जा सकता था।

अब 40 फुट की रोड पर स्थित 200 गज के रिहायशी मकान की ग्राउंड फ्लोर पार्किंग छोड़ने के बाद 21 मीटर ऊंचाई तक 4 मंजिला निर्माण किया जा सकता है।- पहले कोर एरिया में कमर्शियल बिल्डिंग बनाने के लिए 125 गज जगह में डेढ़ मंजिल तक फुल कवरेज की जा सकती थी।- अब कोर एरिया में कमर्शियल बिल्डिंग बनाने के लिए जगह की शर्त खत्म कर 21 मीटर ऊंचाई तक फुल कवरेज की जा सकती है।

उसके लिए 3 लाख रुपये प्रति ई.सी.एस. देने होंगे।- पहले स्कीम एरिया में 40 से 60 फुट रोड पर कमर्शियल बिल्डिंग बनाने के लिए उसे सरकार से डिक्लेयर करवाने की जरूरत थी।- अब किसी भी स्कीम एरिया में 60 फुट रोड पर कमर्शियल बिल्डिंग बनाने के लिए उसे सरकार से डिक्लेयर करवाने की जरूरत नहीं होगी।

इस केस में एक याचिकाकर्ता 93 साल के हैं, जिन्होंने यह मुद्दे उठाए हैं कि नए बिल्डिंग बायलॉज इससे पहले लागू फायर प्रिवेंशन एक्ट और नेशनल बिल्डिंग कोड के नियमों के बिल्कुल उलट हैं। इसके अलावा नए बिल्डिंग बायलॉज बनाने के लिए पब्लिक के हित को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया है,

क्योंकि जिस रियल एस्टेट एडवाइजरी कमेटी की सिफारिशों को आधार बनाकर नए बिल्डिंग बायलॉज तैयार किए गए हैं, उस कमेटी में बिल्डर और डेवलपर शामिल हैं और उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है, जिससे रिहायशी इलाके में बड़ी संख्या में कमर्शियल बिल्डिंगों का निर्माण करने का रास्ता साफ हो गया है लेकिन वह यह फैसला लेने से पहले उन इलाकों में रहने वाले लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments