Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबखिलाड़ियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान

खिलाड़ियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खेल और युवा सेवाएं विभाग के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश भर में 1,350 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे 3,100 स्टेडियमों का काम जून 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने एक व्यापक पैकेज की भी शुरुआत की, जिसमें करीब 3,000 स्थानों पर अति-आधुनिक जिम स्थापित करना, 50 करोड़ रुपये की लागत से 17,000 खेल किटों का वितरण, एक व्यापक खेल पोर्टल की शुरुआत और 43 करोड़ रुपये की लागत से एक नया युवा भवन का निर्माण शामिल है।

उन्होंने कहा कि नई खेल नीति 2023 के अनुसार प्रदेश भर के गांवों में ये स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इन स्टेडियमों पर 1350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिनमें बाड़, गेट, जॉगिंग ट्रैक, समतल खेल का मैदान, पेड़, वॉलीबॉल कोर्ट, स्टोर और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन स्टेडियमों का काम निर्धारित समय के अंदर पूरा किया जाना चाहिए

हर हालत में काम की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रदेश भर में करीब 3000 स्थानों पर अति-आधुनिक जिम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत प्रदेश भर में 1000 स्थानों पर 35 करोड़ रुपये की लागत से ऐसे अति-आधुनिक जिम स्थापित किए जाएंगे।

इन जिमों में बारबेल, वेट लिफ्टिंग सेट, बेंच, डंबल सेट, केटलबेल सेट, रैक, फ्लोर मैट और अन्य कई अति-आधुनिक उपकरण शामिल होंगे।सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये की लागत से खिलाड़ियों को 17000 खेल किटें वितरित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को 31 मार्च तक गांवों में 5600 खेल किटें वितरित करने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से एक व्यापक खेल पोर्टल शुरू किया जा रहा है।

खेल प्रेमी और खिलाड़ी एक क्लिक पर खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन ग्रेडेशन, ऑनलाइन डी.बी.टी., खेल समारोह करवाना, ग्राउंड रिजर्वेशन, ई-सर्टिफिकेट, नतीजे रिकॉर्ड करना, पेंशन/वजीफा और अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को मोहाली स्पोर्ट्स स्टेडियम सेक्टर 78 में 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का काम मार्च, 2026 तक पूरा करने के लिए भी कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments