Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G-20 शिखर सम्मेलन में नहीं होगे शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G-20 शिखर सम्मेलन में नहीं होगे शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे है। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका का प्रतिनिधि केवल सम्मेलन के आखिरी दिन औपचारिक हस्तांतरण समारोह में उपस्थित होगा। इस समिट की अध्यक्षता अमेरिका को मिलने जा रही है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के हालिया बयान और टिप्पणियों से राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम नाराज है। लेविट ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में G-20 की आधिकारिक बातचीत में अमेरिका हिस्सा नहीं ले रहा है।

मैंने देखा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपनी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो राष्ट्रपति और उनकी टीम को पसंद नहीं आया.”हालांकि, इस महीने डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि कोई अमेरिकी अधिकारी जोहांसबर्ग में होने वाले G-20 सम्मेलन में शामिल नहीं होगा।

रामाफोसा ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “बॉयकॉट की राजनीति काम नहीं करती. G-20 की टेंट के अंदर रहना बेहतर है बजाय इसके कि बाहर खड़ा रहें.” उन्होंने यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी संकेत दिया कि अमेरिका के नोटिस के बावजूद अभी भी बैठक में किसी रूप में भागीदारी को लेकर बातचीत जारी है.

ट्रंप ने इस बहिष्कार का कारण दक्षिण अफ्रीका में गोरे अल्पसंख्यक किसानों पर कथित हिंसा को बताया। दक्षिण अफ्रीका ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. राष्ट्रपति रामाफोसा ने कहा कि अमेरिका का यह बहिष्कार सम्मेलन के अंत में उनकी अध्यक्षता को ‘खाली कुर्सी’ सौंपने के बराबर होगा. इससे दोनों देशों के बीच समिट से पहले ही तनाव पैदा हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments