अमेरिकी के कैलिफोर्निया प्रशासन ने विदेशी ड्राइवर को लेकर अहम फैसला लिया है।इसमें करीबन 17 हजार प्रोफेशनल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाना है। क्योंकि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इनमें से कई लाइसेंस अवैध रूप से प्रवासियों को सौंपे गए हैं. यह फैसला अगस्त में फ्लोरिडा में एक अवैध भारतीय प्रवासी ड्राइवर का गलत तरीके से यूटर्न लेने और एक्सीडेंट हो जाने के बाद लिया है।
इसके बाद से ही पूरे देश में प्रोफेशनल ड्राइविंग लाइसेंस ऑडिट कराने का कदम उठाया गया।इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।फिलहाल प्रशासन की तरफ से अप्रवासी भारतीयों की जानकारी साझा नहीं की गई है।राज्य सरकार के इस कदम से भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।अमेरिका के एक अखबार लॉस एंजिल्स टाइम्स ने 2019 में रिपोर्ट जारी की थी, इसमें बताया गया था कि कैलिफोर्निया समेत पूरे अमेरिका में एक दशक में ट्रक ड्राइवरों की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय सिख समुदाय आगे आया था।
कैलिफोर्निया की राज्य परिवहन एजेंसी के हवाले से दावा किया था कि लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई थी. ड्राइवरों को कानूनी रूप से देश में रहने की अनुमति नहीं थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले महीने कैलिफोर्निया में ही एक और अवैध अप्रवासी भारतीय ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी।इस दुर्घटना में ही तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से चिंता बढ़ गई थी. घटना के बाद पूरे अमेरिका में अवैध अप्रवासी ड्राइवरों का मुद्दा गरमा गया था।


