सऊदी अरब में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई , जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई। बता दें कि सभी यात्री उमरा अदा करने के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना जा रहे थे। रास्ते में मुफरिहात के पास बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई, जिससे बस में भीषण आग लग गई। यह हादसा भारतीय समय के अनुसार करीब 1:30 बजे हुआ.
सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।सभी यात्री हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे। हादसे के समय कई लोग सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।
दुर्घटना के बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 42 श्रद्धालुओं की मौत की आशंका जताई है।


