Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलट्रंप ने अमेरिका में विदेशी छात्रों की पढ़ाई का किया समर्थन

ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी छात्रों की पढ़ाई का किया समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है ने विदेशी छात्रों को अमेरिका में पढ़ाई की अनुमति देने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ देश की शिक्षा प्रणाली को मजबूत रखता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद फायदेमंद है।

ट्रंप ने कहा कि अगर विदेशी छात्रों के दाखिले में कटौती की गई तो अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज बंद हो जाएंगी।ट्रंप ने कहा, “अगर आप दुनियाभर से आने वाले आधे छात्रों को रोक देंगे तो हमारे कॉलेज और यूनिवर्सिटीज तबाह हो जाएंगे। मैं ऐसा नहीं करना चाहता।बाहर के देशों के छात्रों का आना अच्छा है, क्योंकि हमें पूरी दुनिया से तालमेल बनाकर चलना चाहिए”।

ट्रंप के मुताबिक, विदेशी छात्र अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ट्रिलियंस डॉलर का योगदान देते है और घरेलू छात्रों की तुलना में दोगुनी फीस चुकाते है। उन्होंने कहा, “मैं हमारे एजुकेशन सिस्टम को फलते-फूलते देखना चाहता हूं।ये सिर्फ छात्रों को बुलाने की बात नहीं है, बल्कि यह एक बिजनेस मॉडल है”।

हालांकि ट्रंप का यह बयान एसे समय पर आया है जब अमेरिकी प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा नियम सख्त कर दिए है। हजारों वीजा रद्द किए गए है और कुछ विदेशी छात्रों को प्रो-पैलेस्टाइन एक्टिविटीज के कारण गिरफ्तार या निर्वासित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments