पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 नवंबर को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री के घर पर होगी। हालांकि मीटिंग का एजेंडा का अभी सामने नहीं आया है।
बता दें कि 14 नवंबर को ही तरनतारन विधानसभा उपचुनाव सीट के नतीजे आने है। इसी दिन पंजाब कैबिनेट की बैठक के कई मायने निकाले जा रहे है माहिर तरनतारन चुनाव को 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव का शीशा भी कह रहे है जिससे पता चलेगा कि पंजाब में कौन सी सरकार आ सकती है।


