Sunday, September 6, 2026

Google search engine
HomeपंजाबDGP मुस्तफा के बेटे अकील की मौत का मामला,4 नौकरों से हुई...

DGP मुस्तफा के बेटे अकील की मौत का मामला,4 नौकरों से हुई पूछताछ

हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद एसआईटी लगातार जांच कर रही है। 29 नवंबर की देर रात तक उनके चार नौकरों के बयान दर्ज किए गए है। पंचकूला की एसआईटी ने बुधवार को मुस्तफा की कोठी में काम करने वाले 4 नौकरों से पूछताछ की।

जबकि 3 नौकरों से आज पूछताछ की जाएगी। नौकरों से पूर्व डीजीपी और उसके बेटे के आपसी रिश्तों के बारे में भी सवाल किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नौकरों ने कुछ ऐसी बातें बताई है, जिनसे पिता-पुत्र में मनमुटाव की बात सामने आई है।

पुलिस अभी उन बयानों की समीक्षा कर रही है।पुलिस अकील की पत्नी के अलग घर में रहने के कारण की भी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के झगड़े के बाद दोनों अलग रहते थे। पुलिस इसकी भी पुष्टि करने में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments