Monday, September 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलुधियाना में सीएम मान ने किया उद्घाटन, आरटीओ दफ्तर की सभी सेवाएं...

लुधियाना में सीएम मान ने किया उद्घाटन, आरटीओ दफ्तर की सभी सेवाएं सेवा केंद्रों में हुई शिफ्ट

मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना में आरटीओ की 100% फेसलेस सेवाओं का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।अब से आरटीओ दफ्तर की सभी सेवाएं सेवा केंद्रों में शिफ्ट हो जाएंगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन डिजिटल डे है।

सबसे ज्यादा परेशानी आरटीओ दफ्तर में होती थी। लोग चालान, आरसी, लाइसेंस आदि से संबंधित काम करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहते थे। इसी दफ्तर में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता था।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भ्रष्टाचार को ताला लगा कर चाबी कूड़ेदान में फेंक दी गई है। बहुत सारे एजेंट पहले इन दफ्तरों में घूमते रहते थे, भाई-भतीजावाद को प्रोत्साहित करते थे। अब इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

लोग अब 1076 पर कॉल करके भी लर्निंग लाइसेंस ले सकते हैं।आज से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड और वाहनों से संबंधित सभी 56 सेवाएँ सेवा केंद्रों या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगी। पंजाब में 544 सेवा केंद्र हैं जो परिवहन विभाग की सभी सेवाएं प्रदान करते है। अगर लोग इन सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाना चाहते है,तो वे अपने घर बैठे ही आवेदन दे सकते हैं।साथ ही, अगर कोई सेवा केंद्र के प्रतिनिधि को काम करने के लिए उनके घर आना चाहता है, तो वे ऐसा कर सकते हैं।

अब तक, 38 आरटीओ सेवाएँ सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध थीं।पंजाब के क्षेत्रीय परिवहन दफ्तरों में भ्रष्टाचार की शिकायतें विभाग और विजिलेंस के पास आ रही थीं। सरकार ने परिवहन विभाग के कार्यों को 100% फेसलेस करने का फैसला किया है। अब, आरटीओ कर्मचारियों का जनता से कोई संपर्क नहीं होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरटीओ दफ्तरों में जनता के दौरे जीरो कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments