बिहार में चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, एसे में चुनाव रैलियां होना भा लाजमी है।देश के गृहमंत्री अमित शाह बिहार चुनाव से ठीक पहले दरभंगा पहुंचे। उन्होंने आज जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यदि इनका बस चलता तो जम्मू कश्मीर से कभी भी धारा 370 नहीं हटती। उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के काम गिनाते हुए राम मंदिर और देश में हुई आतंकी घटनाओं का भी जिक्र किया।अमित शाह ने कहा, ”हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की हैं. मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में रखा। मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया. मखाना बोर्ड की स्थापना किया। यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है. साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया.”।


