पंजाब के फगवाड़ा में ई-रिक्शा चालक कुलदीप धनवार की हत्या होने की बात सामने आयी है। 28 अक्तूबर 2025 को देर रात फगवाड़ा शहर के घनी आबादी वाले बाबा गड़िया इलाके में झारखंड के प्रवासी मजदूर कुलदीप धनवार की दो अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। कुलदीप सुखचैन नगर में किराए के मकान में अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ कई साल से रह रहे थे।
ई-रिक्शा चलाकर गुजारा कर रहे थे।मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कुलदीप को रोका और सीने में गोली मार दी।गोली लगने के तुरंत बाद कुलदीप ने पत्नी को फोन किया और कहा, “मुझे गोली लग गई है”। पत्नी ने आस-पास वालों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
DSP भारत भूषण ने आधिकारिक बयान में कुलदीप की पहचान, परिवार और घटना की पूर्ण पुष्टि की। कोई पुराना दुश्मनी या ठोस मोटिव अभी स्पष्ट नहीं।पुलिस ने बताया कि अभीकोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमलावर अज्ञात ही है।CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों से जांच की जा रही है।


