सोने की कीमतों में बुधवार के कारोबारी दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार, 29 अक्तूबर को 1,19,647 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,19,646 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था ।
29 अक्तूबर सुबह 10:35 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,19,416 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 230 रुपए की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,20,104 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
वहीं, बुधवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी जा रही है. 29 अक्तूबर को 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला चांदी 1,44,761 (प्रति किलो) रुपए पर ट्रेड करते हुए ओपन हुआ।


