Monday, September 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलडीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामला,करीबी कृश्नू 9 दिनों के सीबीआई रिमांड पर

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामला,करीबी कृश्नू 9 दिनों के सीबीआई रिमांड पर

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामले में उनके करीबी कृश्नू को 9 दिनों के सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट ने आज सुबह सीबीआई टीम द्वारा दर्ज याचिका पर सुनवाई की। आज सुबह जेल में बंद कृश्नू को चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सरकारी वकील ने कहा कि दोषी इस मामले में मुख्य भूमिका निभाता है। सीबीआई ने जांच के दौरान एक डायरी और कई अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं।

एक 100 जीबी का डाटा जो कि रिकवर करना है, और इससे इलावा चैट में काफी सबूत है। भुल्लर के करीबी से संपर्कों के कई पहलुओं की जांच करने की जरूरत है, जिनमें वह शामिल था। इसलिए, 12 दिनों की मियाद की जरूरत है। इसके विरोध में, दोषी के वकील गुरबीर सिंह संधू ने कहा कि कृश्नू एक राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी है।

बता दे कि मामला पंजाब के रोपड़ रेंज DIG हरचरण सिंह भुल्लर (2009 बैच के आईपीएस अधिकारी) से जुड़ा है, जिन्हें 16 अक्तूबर 2025 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। भुल्लर पर एक स्क्रैप डीलर आकाश बट्टा से 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है, जो 2023 में दर्ज एक FIR को “सेटल” करने और आगे कोई कार्रवाई न करने के बदले मांगी गई थी। बट्टा ने शिकायत की थी कि भुल्लर ने दलाल कृश्नू शारदा के जरिए रिश्वत की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments