पंजाब सरकार ने 19,000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके लिए पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की फ्लाइंग स्क्वाड टीमें बनाई गई है, जो इस कार्य की निगरानी करेंगी। दोनों विभागों को इस संबंध में आदेशों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए है।
सरकार के आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें 2022-23 से 2025-26 तक अपग्रेड की जा रही सड़कों की जांच और निगरानी करेंगी। इसका उद्देश्य कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी को रोकना है। यह पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों की टीम है। इसमें निगरानी इंजीनियर मंडी बोर्ड जालंधर, दविंदर सिंह को मालवा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
वह संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मानसा, मोगा, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला और रूपनगर जिलों की देखभाल करेंगे।इसकी अगुआई निगरानी इंजीनियर पंजाब मंडी बोर्ड बलदेव सिंह करेंगे। यह टीम माझा और दोआबा क्षेत्रों की निगरानी करेगी। इसके अंतर्गत अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर जिले होंगे।


