पंजाब से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्री राजिंदर गुप्ता ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।पद्म श्री राजिंदर गुप्ता, ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस तथा आप के नए राज्यसभा सदस्य, ने नई दिल्ली में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। 16 अक्तूबर, 2025 को पंजाब से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह श्री गुप्ता का पहला आधिकारिक दौरा था।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, जो राज्यसभा के सभापति भी है, ने श्री राजिंदर गुप्ता का राज्यसभा सदस्य के तौर पर स्वागत किया और उन्हें उनकी नई संवैधानिक जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।श्री गुप्ता ने अपने राज्यसभा कार्यकाल की शुरुआत से पहले उपराष्ट्रपति से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह भेंट की। इस मुलाकात के दौरान श्री गुप्ता के साथ उनकी पत्नी, श्रीमती मधु गुप्ता भी मौजूद थी।
मुलाकात के बाद, श्री गुप्ता ने उपराष्ट्रपति के गर्मजोशी भरे स्वागत और प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे “उपराष्ट्रपति का आशीर्वाद प्राप्त करके अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।” उन्होंने पंजाब के लोगों की भलाई के लिए काम करने और देश की प्रगति में योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।


