भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन 27 अक्तूबर, सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत उछाल के साथ हुई. दोनों ही प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 85.51 अंक या 0.10 प्रतिशत उछलकर 84,297.39 पर कारोबारी दिन की शुरुआत की।
वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 48.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,843.20 पर हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ।9:25 बजे तक, सेंसेक्स 261 अंक की उछाल के साथ 84,472 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 77 अंक की तेजी के साथ 25,872 पर ट्रेड कर रहा था।


