अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के तहत 1 नवंबर, 2025 से अमेरिका में आयात होने वाले सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% का भारी आयात शुल्क लगाया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, “नवंबर से सभी विदेशी मीडियम और हेवी ट्रक पर 25% टैरिफ लगेगा।
ट्रंप के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के पड़ोसी देशों मेक्सिको और कनाडा पर पड़ेगा, जो अमेरिका को सबसे बड़े ट्रक निर्यातक हैं।1. मेक्सिको: यह अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रक आपूर्तिकर्ता है। 2019 के बाद से मेक्सिको से ट्रक निर्यात तीन गुना बढ़कर लगभग 3.4 लाख यूनिट हो गया है।
अमेरिका और कनाडा के बीच भी बड़े पैमाने पर ट्रकों का व्यापार होता है। 2024 में अमेरिका ने जो ट्रक आयात किए, उनमें कनाडा की हिस्सेदारी 4.5 बिलियन डॉलर थी।जापान, जर्मनी और फिनलैंड जैसे देश भी इस टैरिफ से प्रभावित होंगे। Stellantis कंपनी मेक्सिको में ‘Ram’ ब्रांड के ट्रक और वैन बनाती है।
नए टैरिफ से इसकी लागत बढ़ जाएगी।Volvo Group: यह स्वीडिश कंपनी मेक्सिको में 700 मिलियन डॉलर का एक नया ट्रक प्लांट बना रही है। इस निवेश पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं।हाल ही में ट्रंप ने विदेशी दवाओं यानी फार्मास्यूटिकल्स पर 100% टैरिफ का ऐलान किया।
इसके अलावा, किचन कैबिनेट्स और बाथरूम वैनिटी पर 50%, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30%, ऑटो पार्ट्स पर 25%, और चीन से आयातित अधिकांश सामानों पर 60-100% टैरिफ लगाए गए। ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है।


