Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलफ्रांस के राष्ट्रपति की गाड़ी को न्यूयार्क पुलिस ने रोका, इमैनुएल...

फ्रांस के राष्ट्रपति की गाड़ी को न्यूयार्क पुलिस ने रोका, इमैनुएल मैक्रों ने किया डोनाल्ड ट्रंप को फोन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की गाड़ी को न्यूयार्क में बीच रोड पर ही पुलिस ने रोक दिया। इस पर मैक्रों ने तुरंत अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया। बता दें कि न्यूयार्क में 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का सत्र चल रहा था, जिसमें लगभग 200 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारी प्रमुख, मंत्री और हजारों राजनयिक भाग ले रहे हैं।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ यह रोमांचक घटना घटी।यूएनजीए में लंबे भाषण के बाद मैक्रों दूतावास की ओर लौट रहे थे, लेकिन सड़क बंद होने की वजह से उन्हें बीच में ही रुकना पड़ा। न्यूयार्क पुलिस ने ट्रंप के काफिले को प्राथमिकता देते हुए उनकी कार को रोक लिया।

इसके बाद मैक्रों गाड़ी से बाहर निकले और बैरिकेड्स के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला आ रहा है। इसके बाद मैक्रों ने मुस्कुराते हुए ट्रंप को फोन किया और रास्ता खोलने की अपील की। पूरी घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments