Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनललेह में Gen-Z ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन , लद्दाख को पूर्ण...

लेह में Gen-Z ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन , लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की कर रहे मांग

बुधवार 24 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक में समर्थन जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान CRPF की गाड़ी को आग भी लगा दी गई. पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हो गई. वांगचुक बीते कई महीनों से लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह का ठोस कदम नहीं उठाया है।

दरअसल सामाजिक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख में कई दिनों से अनशन पर बैठे थे. वे लद्दाख को छठी अनुसूची में रखने और उसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं. लेह में छात्रों ने वांगचुक के समर्थन में बुधवार (24 सितंबर) को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों का प्रदर्शन इतना उग्र था कि उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।

पुलिस ने मामले को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन और ज्यादा भड़क गया.सोनम वांगचुक की अगुवाई वाली लद्दाख की एपेक्स बॉडी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रही है. वांगचुक ने इसके लिए बीते कई दिनों तक भूख हड़ताल भी की. उन्होंने पहले नई दिल्ली तक लंबा मार्च किया था।

इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे. अब उनके समर्थन में Gen-Z सड़कों पर उतर आए हैं. बता दें कि 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया था. जम्मू कश्मीर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना, जबकि लेह और कारगिल को मिलाकर लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया था. इसी लद्दाख को लेकर पूर्ण दर्जे की मांग हो रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments