Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सPunjab Exit Poll Result 2024 : किसके खाते में जाएगी पंजाब की...

Punjab Exit Poll Result 2024 : किसके खाते में जाएगी पंजाब की 13 सीटें, देखें एक्जिट पोल के नतीजे…

NRI SANJH JALANDHAR (1 JUNE)

देश में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव के अंतिम चरण में आज मतदान हुआ। News24-टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में भाजपा को झटका लग रहा है। एनालिसिस के अनुसार, भाजपा को पंजाब में 4±3 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 4±3 सीटें मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी को 2±2 सीटें मिल रही हैं. वहीं बाकी दलों को 3±1 सीटें मिल रही हैं।

पंजाब में आमतौर पर कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा के बीच भिड़ंत होती रही है। 2014 में आप की एंट्री के साथ समीकरण बदले और मुकाबला तिकोना हो गया। इस बार अकाली दल और भाजपा अलग अलग लड़ रहे हैं। ऐसे में मुकाबला चौकोना हो गया है। भाजपा पहली बार पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

एग्जिट पोल के नतीजे

  • न्यूज 24 टुडेज चाणक्य – भाजपा -4, कांग्रेस 4, आप 2, अन्य 2
  • आज तक – भाजपा 2-4, कांग्रेस 7-9, आप 0-2
  • सी वोटर – भाजपा 1-3, कांग्रेस 6-8, आप 3-5
  • इंडिया टीवी – भाजपा 2-3, कांग्रेस 4-6, आप 2-4, अन्य 1-3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments