सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह केंद्रीय दिल्ली में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट सहित 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी है। यह कदम जंतर-मंतर पर “काकरोच जनता पार्टी” के चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उठाया गया है।
डीएमआरसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को अगले नोटिस तक बंद कर दिया गया है।
“डीएमआरसी ने कहा कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध हैं। परीक्षा में कथित बेनियमियों को लेकर संसद की ओर मार्च करने के ‘काकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के आह्वान के बाद सोमवार को भी हजारों लोगों के कारण कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।


