Wednesday, July 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में CJP की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र...

दिल्ली में CJP की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने बातचीत की कही बात !

दिल्ली में CJP की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए अपनी तैयारी दिखाई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. हालांकि, इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP के लोग जब भी बातचीत के लिए समय चाहेंगे, सरकार उनसे मिलने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा करेगी और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.CJP ने भी सरकार के बातचीत के प्रस्ताव पर सहमति जताई है. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार (22 जुलाई) को कहा कि संगठन सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. केंद्र सरकार का कहना है कि बातचीत के दरवाजे खुले हुए है।

CJP जब भी चाहे, सरकार से बातचीत कर सकती है।सरकार का कहना है कि सभी संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से समझने और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी. दिल्ली में CJP का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की संभावना पर सभी की नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments