Saturday, September 12, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम आवास के बाहर कांग्रेस का विरोध मार्च !

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का विरोध मार्च !

नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सोमवार (20 जुलाई, 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस नेताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक विरोध मार्च निकाला है।कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर धरना पर बैठकर जोरों-शोर से ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ और ‘नरेंद्र मोदी डाउन-डाउन’ के नारे लगाए।

धरना देने वाले कांग्रेस नेताओं में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला समेत कई अन्य कांग्रेस सांसद और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल प्रधानमंत्री आवास के बाहर जमीन पर लेटकर विरोध जताया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments