प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर के एक दिन के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और देश को समर्पित किया।आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा की सीनियर लीडरशिप की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।एयरपोर्ट से सीधे प्रधानमंत्री मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे,
जहां उन्होंने नवीनीकृत किए गए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। जालंधर कैंट स्टेशन के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संत निरंजन दास से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री द्वारा यह मुलाकात संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर की गई।
बता दें कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसके उद्घाटन से दोआबा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़ समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।


