NRI SANJH JALANDHAR (11 MAY)
खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने खद्दर साहिब लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने के लिए अमृतपाल के वकील ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें, अमृतपाल ने नामांकन भरने के लिए 7 दिन की रिहाई की मांग की थी।
बता दें कि, अमृतपाल ने पंजाब के श्री खडूर साहिब क्षेत्र से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस मामले पर हाईकोर्ट में जस्टिस विनोद भारद्वाज ने सुनवाई की।
याचिका में अमृतपाल ने कहा था कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है। याचिका में अमृतपाल ने पंजाब सरकार, भारत निवंचान आयोग, डिब्रूगढ़ सैंट्रल जेल के अधीक्षक और पंजाब राज्य चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की मोहलर देने की मांग की थी।


