Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेजरीवाल पहले जाएगें हनुमान मंदिर, फिर करेगें प्रैस कांफ्रैंस और 4 बजे...

केजरीवाल पहले जाएगें हनुमान मंदिर, फिर करेगें प्रैस कांफ्रैंस और 4 बजे निकालेगें रोड शो

NRI SANJH JALANDHAR (11 MAY)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे। वे कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दिल्ली CM शाम 4 बजे महरौली और शाम 6 बजे कृष्णा नगर में रोड शो करेंगे।

केजरीवाल शुक्रवार (10 मई) को तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। वे 39 दिन तिहाड़ जेल में बंद रहे। कोर्ट ने उन्हें 1 जून यानी 22 दिन के लिए राहत दी है। उन्हें 2 जून को तिहाड़ में सरेंडर करना होगा।

जेल से निकलने के बाद उन्होंने एक रोड शो किया और दिल्ली की जनता और भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मैं तन, मन और धन से लड़ रहा हूं। तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं।

SourceNRI SANJH
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments