Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकेजरीवाल ने साधा मोदी पर निशाना–अमित शाह के लिए मोदी मांग रहे...

केजरीवाल ने साधा मोदी पर निशाना–अमित शाह के लिए मोदी मांग रहे वोट, खुद 2 महीने बाद हो रहे रिटायर

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और हनुमानजी के आगे माथा टेका।यहां से निकलकर वह नजदीकी शनि मंदिर और नवग्रह मंदिर भी पहुंचे। इसके बाद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में केजरीवाल के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गईं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं 140 करोड़ लोगों से भीख मांगने आया हूं कि इस तानाशाही से मेरे देश को बचा लो। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।उन्होंने मुझे 21 दिन दिए हैं. एक दिन में 24 घंटे हैं, मैं इस तानाशाही को रोकने के लिए पूरे देश में घूमूंगा. मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए कुर्बान है।

केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। 2014 में मोदीजी ने रूल बनाया था कि बीजेपी के अंदर जो भी 75 साल का होगा, उसे रिटायर कर दिया जाएगा। सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी को रिटायर किया। फिर मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया। अब मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं। उन्होंने कहा कि अगर इनकी सरकार बनी तो पहले अगले दो महीने में ये योगीजी को निपटाएंगे, उसके बाद मोदीजी के सबसे खास अमित शाहजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पद का लालच नहीं हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आप (बीजेपी) कुछ काम न करो और आम आदमी पार्टी को कुचल दो ये जनतंत्र नहीं हैं। 75 साल में इस तरह किसी भी पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित नहीं किया गया। जितना AAP को किया गया। पीएम मोदी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। उन्होंने अपनी पार्टी में भ्रष्टाचारियों को शामिल कर लिया है। किसी को डिप्टी सीएन बना देते हैं औऱ मंत्री बना देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है तो हमसे सीखें. पंजाब के अंदर हमारे मंत्री ने पैसे मांगे, किसी को नहीं पता था। लेकिन हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया।उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर उन्होंने मैसेज दिया कि अगर मैं केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं तो किसी को भी अरेस्ट कर सकता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments