Tuesday, November 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब समुद्री व्यापारिक...

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब समुद्री व्यापारिक मार्गों पर

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब समुद्री व्यापारिक मार्गों पर भी दिखाई दे रहा है. ओमान के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा एक तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया.।

ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन संगठन (यूकेएमटीओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे के भीतर इस क्षेत्र में जहाजों पर हमले की यह चौथी घटना है. ईरानी नौसेना ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि टैंकर को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, जहाज के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

यूकेएमटीओ के मुताबिक, उसे ओमान के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमले की सूचना मिली थी. घटना के बाद जहाज की आवाजाही रुक गई और उसका इंजन रूम आग की चपेट में आ गया. संगठन ने बताया कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. हालांकि, जहाज को हुए नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ईरानी नौसेना ने भी इस घटना पर बयान जारी किया है. उसका कहना है कि तेल टैंकर प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था और उसने अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर रखे थे.ईरान के सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार, नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि संबंधित टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूर्वी हिस्से में प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहा था. इस दौरान उसके नेविगेशन सिस्टम बंद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments