गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन को धमकी दी है. गोल्डी ने पोस्ट में दावा किया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से उसके दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है. गोल्डी ने कहा कि दोनों को किसी दूसरे गैंग से जोड़कर न देखा जाए।पोस्ट में उसने अमिताभ बच्चन का नाम लेते हुए धमकीभरी टिप्पणी की
और बुलेटप्रूफ केबिन बनवाने जैसी बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।पोस्ट में लिखा, ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. मैं गोल्डी ढिल्लों, आज जो मुंबई में दिल्ली स्पेशल सेल ने हमारे 2 विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है, उन्हें किसी दूसरी गैंग में न जोड़ा जाए. हमारे दो भाइयों की गिरफ्तारी से जो वारदात होनी थी वो टली नहीं है और न ही टलेगी. क्योंकि हमारे 200 और भाई हैं।


