ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट के भारत दौरे को देखते हुए मुंबई में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 19 नवंबर 2026 तक दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध, डायवर्जन और पार्किंग पर रोक लगाने का फैसला किया है. ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले बदले हुए ट्रैफिक रूट की जानकारी जरूर ले लें.प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस केट 16 से 18 नवंबर तक मुंबई में रहेंगे. इस दौरान दोनों अर्थशॉट प्राइज समिट और अवॉर्ड नाइट में शामिल होंगे. उनके दौरे को देखते हुए दक्षिण मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि इन प्रतिबंधों से आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है. एंबुलेंस, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन बिना किसी रोक-टोक के आवाजाही कर सकेंगे. वहीं, आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे प्रतिबंधित रास्तों से बचें और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल जरूर करें।


