लुधियाना के माछीवाड़ा में बीती देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो नैना देवी से माछीवाड़ा साहिब आ रहा था।
माछीवाड़ा के पास सड़क पर खड़े एक टिपर से टकरा गया। हादसे में मारे गए लोगों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। तीनों टेम्पो की अगली सीट पर बैठे थे। घायलों को इलाज के लिए माछीवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


