Tuesday, November 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से ठीक पहले हर्षल पटेल...

IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से ठीक पहले हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में गए

IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से ठीक पहले हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में चले गए हैं. 2 बार के पर्पल कैप विजेता हर्षल पिछले दो सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे. हर्षल को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस में ऑल-कैश डील हुई है. गुजरात टाइटंस में हर्षल को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे।गुजरात टाइटंस हर्षल पटेल की आईपीएल में कुल पांचवीं टीम होगी

वह इससे पहले RCB, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. अपने 134 मैचों के आईपीएल करियर में हर्षल ने अब तक 151 विकेट चटकाए हैं. 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें एसआरएच ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन गुजरात जाने पर उन्हें आधी रकम यानी 4 करोड़ मिलेंगे।आईपीएल 2026, हर्षल पटेल के लिए बहुत खराब सीजन रहा, जहां 5 मैचों में वो एक भी विकेट नहीं ले पाए।

उनका इकोनॉमी रेट भी लगभग 11 को छू रहा था. सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक सबसे ज्यादा ट्रेड डील की हैं. एक तरफ ट्रेविस हेड वर्कलोड के कारण आईपीएल 2027 से नाम वापस ले चुके हैं, वहीं कप्तान पैट कमिंस को लेकर भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई हैं।ध्यान रहे कि गुजरात के पास पहले से स्टार गेंदबाजों से भरा पेस अटैक मौजूद है।

वहां कगिसो रबाड़ा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड और कुलवंत खेजरोलिया मौजूद हैं. ऐसे में हर्षल के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा. हालांकि अभी तक रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं हुई है, इसलिए इनमें से कुछ खिलाड़ी रिलीज भी हो सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments